गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मतगणना केंद्र के लिए चयनित स्थानीय बाजार समिति तथा श्री सदगुरू जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज, गढ़वा में बनाये गए डिस्पैच सेंटर का भौतिक निरीक्षण कर वहा की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान मतगणना के दिन प्रवेश-निकासी, वाहन पड़ाव तथा सुगमतापूर्ण ईवीएम वीवीपीएटी व सामग्री आदि की जानकारी लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
डीसी-एसपी ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संबंधित पदाधिकारी को विधानसभा वार अलग-अलग काउंटर बनाने, प्रवेश निकास हेतु अलग अलग द्वार बनाने, सुरक्षा व्यवस्था, अलग-अलग काउंटर के लिए बैरिकेडिंग, विधानसभा वार पोलिंग पार्टी वाहनों का पड़ाव, ईवीएम-वीवीपैट एवं सामग्री वितरण के लिए मतदान केंद्र निर्धारित कर अलग-अलग काउंटर बनाने तथा आवश्यक साईनेज बोर्ड लगाने, पानी,शौचालय, लाइटिंग समेत अन्य तैयारी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Advertisement
उन्होंने श्री सदगुरू जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज, गढ़वा में बने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहा पर किये जा रहे तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए।
मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ नाथ मिश्रा, उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय,अनुमंडल पदाधिकारी,रंका रुद्र प्रताप समेत विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।