whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057285 readers visited
Loading...

Advertisement

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह ने गढ़वा विधानसभा सीट से भरा नामांकन,

location_on गढ़वा access_time 24-Oct-24, 02:43 PM visibility 721
Share



समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह ने गढ़वा विधानसभा सीट से भरा नामांकन,
नामांकन दाखिल करते गिरिनाथ सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गुरुवार को समाजवादी पार्टी के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी गढ़वा के समक्ष दाखिल किया। अपने समर्थकों के साथ गिरिनाथ सिंह ने अपने आवास से निकलकर सबसे पहले गढ़देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देवी का आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान की शुरुआत की। इसके बाद वह अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाना है।
Advertisement
जनता का विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। हम निष्पक्ष और समर्पित भाव से जनता की सेवा करेंगे।” इस अवसर पर उनके साथ कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने जगह-जगह पार्टी के झंडे और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नामांकन के बाद गिरिनाथ सिंह ने क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर अपनी योजनाओं और वादों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार को अपनी प्राथमिकता बताया। इस नामांकन के साथ ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं और चुनावी माहौल में गर्मी बढ़ गई है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play