गढ़वा : गढ़वा रंका 80 विधानसभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अपनी चौथी सूची में युवा नेता सोनू कुमार यादव को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। सोनू यादव के उम्मीदवार बनने पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और लोगों के बीच मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
सोनू कुमार यादव ने पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो का आभार व्यक्त किया और बताया कि वे 24 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन में शामिल होने का आग्रह किया है।
पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो और प्रत्याशी सोनू यादव को बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नितेश यादव, अमरेश यादव, विकास पासवान, जयप्रकाश पासवान, राजू यादव, पिंकी देवी, आशीष कुमार, शंभू कुमार, अभय कुमार समेत कई प्रमुख नेता शामिल थे।