whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209909
Loading...


सरकार बनने के साथ ही अपराधिक छवि वाले व्यक्तियों का हथियार का लाइसेंस होगा रद्: सत्येन्द्रनाथ, सदर प्रखंड क्षेत्र के सात सौ से अधिक लोग झामुमो छोड़ भाजपा में हुए शामिल

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-24, 06:36 PM visibility 688
Share



सरकार बनने के साथ ही अपराधिक छवि वाले व्यक्तियों का हथियार का लाइसेंस होगा रद्: सत्येन्द्रनाथ, सदर प्रखंड क्षेत्र के सात सौ से अधिक लोग झामुमो छोड़ भाजपा में हुए शामिल
अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोमवार की देर रात और मंगलवार को गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड और ग्रामीण इलाकों के सात सौ से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। सभी को पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने अपने आवास सहित विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पूर्व विधायक ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। लेकिन हेमंत सरकार सभी योजनाएं भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ा दी। जिसके कारण गरीबों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। जल जीवन मिशन योजना में पांच हजार करोड़ से भी अधिक का घोटाला हुआ है।
वहीं राशि के सहारे मंत्री चुनाव जीतने का सपना देख रहे है। उन्होंने कहा कि मंत्री पूरी तरह तुष्टिकरण की राजनीति कर कर रहे है। मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान एक वर्ग विशेष के अपराधिक छवि वाले लोगों को पैरवी के बल पर राइफल और पिस्टल का लाइसेंस दिलाया है। आने वाला समय में अपराधिक छवि के व्यक्ति उक्त लाइसेंसी पिस्टल और राइफल का निर्दोष लोगों पर करेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा और एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। सरकार बनने के साथ ही अपराधिक छवि वाले व्यक्तियों का हथियार का लाइसेंस तत्काल रद् कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी झामुमो कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है।
आदर्श आचार संहिता का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता जब चुनाव आयोग के सी विजिल एप्प पर शिकायत दर्ज कराते हैं तो, पदाधिकारी छापेमारी करने से पहले झामुमो कार्यकर्ताओं को सूचित कर दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव के दौरान गढ़वा के लोग अपनी स्वभिमान को जगाकर अतंरआत्मा की आवाज पर वोट दे। सभी वर्ग के लोग मंत्री के कार्यकाल में भय के साए में रहने को विवश है। किसी के साथ कोई घटना, बदसलूकी, मारपीट सहित अन्य घटनाएं होने पर भी थाना में केस दर्ज कराने के लिए मंत्री से पैरवी कराना पड़ता है। बिना मंत्री के पैरवी के किसी भी आम व्यक्ति का केस दर्ज नही होता है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने गढ़वा को अपना जागिर समझ लिया है।
व्यवसायी वर्ग पूरी तरह से डरे हुए है। शहर से लेकर गांव तक खुलेआम गरीबों और असहायों का जमीन लूटा जा रहा है। प्रखंड और अंचल कार्यालय लूट का अडा बन चुका है। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही अपराधियों की जगह जेल में होगी। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में वोटिंग कर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में प्रमुख रूप से कल्यापुर निवासी सूरज कुमार, प्रिंस कुमार, छोटू चंद्रवंशी, अमित कुमार, रौशन कुमार, राजा कुमार, चंद्रमणि चंद्रवंशी, आदित्या पासवान, श्याम पासवान, रसीद अंसारी, अरविंद कुमार चौबे, गढ़वा शहरी क्षेत्र के लव कांस्कार, लालबाबू कांस्कार, बबन कांस्कार, अनुपम कांस्कार, अमरनाथ कांस्कार, प्रेमचंद कश्यप, शंभु केशरी, बुचुन गुप्ता, अनिल प्रसाद कांस्कार, प्रेम मध्येशिया, सानू कांस्कार सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play