भवनाथपुर : भवनाथपुर के केतार थाना क्षेत्र के दासीपुर गांव में मिटी की चाल धंसने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को निजी वाहन से भवनाथपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया।
घायल महिलाओं में रंभा देवी (पति रूप नारायण शाह), कमलौती देवी (पति मनोज साह) और सरिता देवी (पति जीतन साह) शामिल हैं। ये तीनों महिलाएं दासीपुर गांव की रहने वाली हैं।
घटना के बारे में बताया जाता है कि तीनों महिलाएं दीपावली पर्व के लिए घर की लिपाई के लिए खोनहर के संतहीय क्षेत्र से मिटी लेने गई थीं। मिटी खोदते समय अचानक चाल धंसने से वे सभी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
रंभा देवी, पति रूप नारायण शाह की रमना पहुंचते ही मौत हो गई।