भवनाथपुर : खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदना गांव में राजनीतिक दल बदलने से आक्रोशित होकर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। मानिक सिंह की पत्नी अंजली देवी ने बीती रात कीटनाशक दवा पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना के बारे में मानिक सिंह ने बताया कि वे पहले विधायक भानु प्रताप साही के समर्थक थे, लेकिन कुछ दिन पूर्व उन्होंने जेजेएम पार्टी के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव का समर्थन किया। इसी राजनीतिक बदलाव को लेकर पत्नी अंजली देवी नाराज हो गईं और विवाद के बाद घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव अपने समर्थकों के साथ और भाजपा के राजा सिंह भी भवनाथपुर सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।