whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205200
Loading...


श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-24, 10:59 AM visibility 673
Share



श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
छात्रों को जागरूक करती सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज दिनांक 21/10/2024 को श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज, गढ़वा में स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने नैतिक मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर छात्रों से संवाद किया और मतदान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मतदान एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है और लोकतंत्र की नींव मतदान से ही मजबूत होती है। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अमित कुमार ने ईवीएम और वीवी पैट के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इनकी सहायता से मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय हो गई है। साथ ही, छात्रों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न एप्स, जैसे सी-विजिल और वोटर हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई, जो चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आगामी विधानसभा चुनाव में वालंटियर के रूप में कार्य करते हुए अपने गांव और मोहल्ले के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम पंजीकृत कराने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 बताई गई। इस अवसर पर स्वीप कोषांग के सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, कॉलेज के प्राचार्य, मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। सभी छात्रों ने मतदाता शपथ पत्र के माध्यम से आगामी चुनाव में भाग लेने और नैतिक रूप से मतदान करने का संकल्प लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play