whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204582
Loading...


नामांकन से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर की भव्य रैली से गढ़वा में उमड़ा जनसैलाब

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-24, 10:46 AM visibility 680
Share



नामांकन से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर की भव्य रैली से गढ़वा में उमड़ा जनसैलाब
रैली में मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नामांकन के दौरान सोमवार को कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। नामांकन से पहले निकाली गई भव्य रैली के कारण पूरे दिन शहर की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही। मझिआव मोड़ से लेकर टाउन हॉल तक का क्षेत्र पूरी तरह से भीड़ से पटा रहा, जिससे ट्रैफिक नियंत्रण में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने नामांकन से पूर्व मां गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद वे रामसाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम पहुंचे। यहां गढ़वा, मेराल, डंडा, रंका, रमकंडा और चिनिया प्रखंडों से कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था।
मंत्री ठाकुर खुली जीप में सवार होकर मझिआव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़, चिनिया मोड़ और टाउन हॉल से होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जनता को संबोधित किया। सुबह से ही चिनिया रोड, रंका रोड, शाहपुर रोड, मंझिआव रोड और मेराल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कर्बला का मैदान और फॉरेस्ट कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों और वाहनों की भीड़ देखने को मिली, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play