whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27120757
Loading...


तीसरे दिन अनंत, भानू, समेत चार प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 22-Oct-24, 09:40 AM visibility 700
Share



तीसरे दिन अनंत, भानू, समेत चार प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन
नामांकन दाखिल करते पूर्व विधायक भानू एवं अनंत प्रताप देव


श्री बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिये नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया। जानकारी के अनुसार झामुमो प्रत्याशी पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, भाजपा प्रत्याशी विधायक भानू प्रताप शाही, निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कुमार प्रजापति व राहुल प्रसाद गुप्ता ने नॉमिनेशन किया। अनंत प्रताप देव 11ः30 बजे अनुमंडल कार्यालय पहुंचे व निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के समक्ष एक सेट में अपना नॉमिनेशन किया। एसडीओ ने नॉमिनेशन की औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद श्री देव को शपथ दिलाई। उस मौके पर झामुमो नेता ताहिर अंसारी, सोगरा बीबी, दीपक प्रताप देव व बबलू पांडेय उपस्थित थे।
नामांकन के पूर्व अनंत प्रताप देव श्री बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अपने समर्थकों के साथ कचहरी पहुंचे। कचहरी परिसर में अधिवक्ता संघ भवन में नामांकन फॉर्म भरने की कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। उधर भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप शाही लगभग ढाई बजे अनुमंडल कार्यालय पहुंचे व निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के समक्ष दो सेटों में अपना नॉमिनेशन किया। एसडीओ ने नॉमिनेशन की औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद श्री शाही को शपथ दिलाई। उस मौके पर भाजपा नेता भगत दयानंद यादव, राजीव रंजन तिवारी, विक्रांत सिंह उर्फ सोनू, कुमार कनिष्क मौजूद थे।
नामांकन के पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही केतार में स्थित चतुर्भुजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अपने समर्थकों के साथ कचहरी पहुंचे। कचहरी परिसर में अधिवक्ता संघ भवन में नामांकन फॉर्म भरने की कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। उधर दो निर्दलीय प्रत्याशियों देवेंद्र कुमार प्रजापति व राहुल प्रसाद गुप्ता ने भी निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नॉमिनेशन किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play