whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27119645
Loading...


मदगड़ी 'क' में पुलिस की बर्बरता पर भाजपा नेता ओमप्रकाश केशरी ने डीसी और एसपी को सौंपा मांग पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 06:18 PM visibility 710
Share



मदगड़ी 'क' में पुलिस की बर्बरता पर भाजपा नेता ओमप्रकाश केशरी ने डीसी और एसपी को सौंपा मांग पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग
मांग पत्र सौपतें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी ने मदगड़ी क गांव में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस द्वारा पूजा स्थल को घेरकर श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और गोली चलाने की घटना को लेकर गढ़वा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने इस घटना को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का गंभीर उल्लंघन बताया और इसे राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा करार दिया। श्री केशरी ने कहा कि 13 अक्टूबर 2024 को हुई यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का क्रूर दमन बताते हुए कहा कि इस तरह का प्रशासनिक रवैया भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए उचित नहीं है। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और निर्दोष नागरिकों पर हो रहे उत्पीड़न को तुरंत रोकने की अपील की।
उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि झामुमो सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जिससे राज्य में असंतोष फैल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, रविन्द्र यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्याय दिलाने की मांग की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play