whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27116395
Loading...


20वीं प्रतिभा खोज परीक्षा में 3000 प्रतिभागी सम्मिलित

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 10:19 AM visibility 698
Share



20वीं प्रतिभा खोज परीक्षा में 3000 प्रतिभागी सम्मिलित
परीक्षा देते परीक्षार्थी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति द्वारा आयोजित 20वीं प्रतिभा खोज परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केंदों पर 3000 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। पूरे जिले में मात्र 21 परीक्षार्थी ही अनुपस्थित रहे। परीक्षा की खास बात यह रही की सभी समूहों के लिए एक साथ परीक्षा का आयोजन जिले के गढ़वा, रंका, चिनिया, बिशुनपुरा, नगर उंटारी, मझिआंव और मेराल के परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक किया गया। कुल 112 शिक्षकों ने वीक्षण कार्य कर इस परीक्षा को सफल बनाया। नगर उंटारी के आरके पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर सुशील कुमार केशरी, बिशनपुरा के आरआरपीडी उच्च विद्यालय पर अभय दुबे, मेराल के प्लस टू हाई स्कूल में प्रदीप दुबे और संजय कुशवाहा, चिनियां के अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल में आदम अंसारी एवं तौहिद अंसारी, रंका के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में अनिल विश्वकर्मा, ऊंचरी मझिआंव परीक्षा केंद्र आरके पब्लिक स्कूल पर सुधीर पाठक ने अपने पर्यवेक्षण में परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त कराया।
वहीं गढ़वा परीक्षा केंद्र आरके पब्लिक स्कूल पुराना भवन सोनपुरवा में संजय सोनी, चंद्रभूषण सिन्हा, मुजीब खां और महेंद्र विश्वकर्मा, आरके पब्लिक स्कूल रेहला रोड गढ़वा में सिस्टर रोशना, अशोक विश्वकर्मा और आनंद कुमार पंकज पर्यवेक्षक के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर परीक्षा को सम्पन्न कराया। साथ ही साथ समिति के अन्य सदस्य और पदाधिकारी इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की विधि व्यवस्था संधारण कर सफल बनाया। समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, सचिव मदन प्रसाद केशरी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्वक परीक्षा सम्पन्न होने पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी।
श्री पांडेय ने कहा कि परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द ही घोषित कर मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए भी एक समिति का गठन किया जाएगा जो अपनी देखरेख में शीघ्र ही मूल्यांकन कार्य करा कर परीक्षाफल का प्रकाशन कराएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play