गढ़वा : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र जिले एवं प्रखंड स्तर पर मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। निर्वाचन के स्वीप कोषांग के कैलेंडर के अनुसार आज गढ़वा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हसकेर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता "खेलो झारखंड" के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों और दर्शकों को मतदान दिवस 13 नवंबर 2024 को अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
इसी तरह रमना प्रखंड में भी प्रखंड कर्मियों व अन्य लोगों के बीच जेएसएलपीएस कर्मियों और सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी को मतदाता शपथ पत्र दिलाया गया। मतदाता जागरूकता के लिए एक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मी एवं आम जनमानस ने भाग लिया और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।