whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27080979
Loading...


विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जिले के डिस्ट्रिक्ट आइकॉन्स ने की मतदाता जागरूकता की अपील

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 05:57 PM visibility 670
Share



विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जिले के डिस्ट्रिक्ट आइकॉन्स ने की मतदाता जागरूकता की अपील
शिक्षक रमेश चंचल, कुश्ती खिलाड़ी किशोर कुणाल एवं कुश्ती खिलाड़ी प्रियंका भारती


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले के डिस्ट्रिक्ट आइकॉन्स ने स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कोषांग के कैलेंडर के शेड्यूल के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की। इस कार्यक्रम में जिले के तीन प्रमुख डिस्ट्रिक्ट आइकॉन्स—शिक्षाविद एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रमेश चंचल, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी प्रियंका भारती, और कुश्ती खिलाड़ी किशोर कुणाल—ने नैतिक रूप से मतदान करने के महत्व पर जोर दिया। डिस्ट्रिक्ट आइकॉन्स ने विशेष रूप से मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धुरी है।
मतदाताओं से आग्रह किया गया कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन, भय या दबाव में आए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। सभी डिस्ट्रिक्ट आइकॉन्स ने मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य हिस्सा लेने और नैतिक रूप से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है और यह हमारे देश के प्रति कर्तव्य निभाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक मतदाता चुनाव में भाग लें और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play