whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27079617
Loading...


डॉ. नौशाद आलम ने गढ़वा सदर अस्पताल में किया कूल्हे और जांघ का सफल ऑपरेशन

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 05:49 PM visibility 756
Share



डॉ. नौशाद आलम ने गढ़वा सदर अस्पताल में किया कूल्हे और जांघ का सफल ऑपरेशन
ऑपरेशन करते डॉक्टर नौशाद आलम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नौशाद आलम ने दो मरीजों का सफलतापूर्वक कूल्हे और जांघ की हड्डी का ऑपरेशन किया। दोनों मरीज मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें उनके कूल्हे और जांघ की हड्डियां बुरी तरह से फैक्चर हो गई थीं। आर्थिक तंगी के कारण दोनों मरीजों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रहे थे। ऐसे में, डॉ. नौशाद आलम ने आगे बढ़कर सदर अस्पताल में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और अपने सीमित संसाधनों के बीच इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि पहले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे वहां इलाज नहीं करा पा रहे थे।
इस स्थिति में उन्होंने डॉ. नौशाद आलम से संपर्क किया और अपनी परिस्थिति बताई। डॉक्टर नौशाद आलम ने दोनों मरीजों का ऑपरेशन करने के लिए सहमति जताई और अपने टीम के साथ मिलकर इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया। डॉ. नौशाद आलम ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में सीमित संसाधनों के बीच इस प्रकार का ऑपरेशन करना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीमवर्क के बल पर इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि गरीब और असहाय लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े और यहां के मरीजों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अब गढ़वा जिले के लोगों को हड्डी से संबंधित इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, जितने साधन यहां उपलब्ध हैं, उन्हीं के बीच उनका इलाज सदर अस्पताल में ही किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play