whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28379750 readers visited
Loading...

Advertisement

बसपा प्रत्याशी अजय मेटल 22 अक्टूबर को करेंगे नामांकन दाखिल, भव्य रैली की तैयारी

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 05:37 PM visibility 763
Share



बसपा प्रत्याशी अजय मेटल 22 अक्टूबर को करेंगे नामांकन दाखिल, भव्य रैली की तैयारी
बसपा विधायक प्रत्याशी अजय मेटल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल 22 अक्टूबर को गढ़वा रंका विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर बसपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राम बाबू चिरगैया सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। अजय मेटल ने विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए अपील की है। बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार रवि ने जानकारी दी कि अजय मेटल 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डंडा प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव छप्परदगा से नामांकन के लिए रवाना होंगे। रैली भीखही मोड़ होते हुए जिला मुख्यालय गढ़वा पहुंचेगी, जहां अजय मेटल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
Advertisement
इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार वह समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस नामांकन समारोह में झारखंड राज्य प्रभारी सह उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राम बाबू चिरगैया, श्री एस दिनकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नथुनी राम, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम, जिला महासचिव शिवशंकर मेहता, जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल मल्लाह, नंदू राम, कुंदन मेहता प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play