whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27074034
Loading...


गढ़वा के नितिश और पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे बने अंडर-17 स्टेट टेबल टेनिस चैंपियन

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 05:20 PM visibility 712
Share



गढ़वा के नितिश और पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे बने अंडर-17 स्टेट टेबल टेनिस चैंपियन
पुरस्कार के साथ विजेता खिलाड़ी, अतिथि और संघ के पदाधिकारी गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन गढ़वा : नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में आयोजित 24वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबलों का समापन हुआ। अंडर 17 बालक वर्ग में गढ़वा के नितीश कुमार मेहता ने अपने ही जिले के अनिमेष कुमार पाण्डेय को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता, जबकि बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने गढ़वा की अंजली कुमारी को 4-1 से हराकर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर 15 बालक वर्ग में रांची के आलिशाद खान ने एक कड़े मुकाबले में रांची के ही अर्थ घोष को 3-2 से मात देकर चैंपियनशिप अपने नाम की। सेमीफाइनल मुकाबले: जूनियर अंडर 17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में गढ़वा के अनिमेष कुमार पाण्डेय ने अपने साथी खिलाड़ी अभिजीत यादव को 4-0 से पराजित किया।
दूसरे सेमीफाइनल में गढ़वा के नितीश कुमार मेहता ने पूर्वी सिंहभूम के सोमिल महतो को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरस्कार वितरण: प्रतियोगिता के समापन पर पुरुष और महिला वर्ग के टीम चैंपियनशिप तथा डबल्स मुकाबले के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण गढ़वा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कुमार निशांत सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार सिन्हा, और गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय के हाथों किया गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, सचिव समरजीत सिंह, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष सुशील केसरी, संजय सोनी, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, अरविंद तिवारी, गुड्डू तिवारी, सिस्टर रौशमा, चंद्रभूषण सिन्हा, रविंद्र जायसवाल, प्रिंस सोनी, नंदकुमार गुप्ता, अजय ठाकुर, संजय सिंह, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, मोजीबुद्दीन खान, अयोध्या ठाकुर, अमोद कुमार पांडेय सहित कई सम्मानित अतिथि, खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play