whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27072706
Loading...


गढ़वा पुलिस ने किया अवैध शराब की बड़ी खेप का भंडाफोड़, 450 पेटी विदेशी शराब जप्त

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 05:10 PM visibility 677
Share



गढ़वा पुलिस ने किया अवैध शराब की बड़ी खेप का भंडाफोड़, 450 पेटी विदेशी शराब जप्त
जप्त विदेशी शराब


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की तरफ से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने समय रहते जब्त कर लिया। दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को करीब सुबह 3:00 बजे गढ़वा के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप गढ़वा आ रही है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने लातदाग पेट्रोल पंप के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 22 AT 9180) को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर ट्रक को और तेजी से भगाना शुरू कर दिया।
पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने तुरंत ट्रक का पीछा किया। ट्रक अनियंत्रित होकर गोंदा के पास पलट गया। जब पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो ट्रक चालक वहां से फरार हो चुका था। ट्रक की जांच करने पर पाया गया कि दुर्घटना के कारण 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट हो गई, जबकि शेष 450 पेटी शराब को पुलिस ने जप्त कर लिया। जप्त सामानों की विवरणी: 1. ट्रक नंबर: UP 22 AT 9180 2. नष्ट हुई शराब: 250 पेटी 3. जप्त शराब: 450 पेटी छापेमारी दल के सदस्य: 1. निर्मल कुमार, उत्पाद अधीक्षक, गढ़वा 2. नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा 3. पु0नि0 जितेंद्र कुमार आजाद, गढ़वा अंचल 4. पु0अ0नि0 विष्णु कांत, थाना प्रभारी, मेराल 5. पु0अ0नि0 संजय कुमार सिंह, मेराल थाना 6. पु0अ0नि0 रवि कुमार, मेराल थाना 7. स0अ0नि0 नितेश कुमार, मेराल थाना 8. स0अ0नि0 रब्बुल अंसारी, मेराल थाना 9. स0अ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, मेराल थाना 10. मेराल थाना के चालक एवं रिजर्व गार्ड के जवान इस सफल अभियान से गढ़वा पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप को चुनाव के दौरान वितरित होने से रोकने में कामयाबी हासिल की।
पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play