whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26987888
Loading...


प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 18-Oct-24, 04:43 PM visibility 675
Share



प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने गढ़वा जिले के 80-गढ़वा और 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन किया। आयुक्त ने दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निबंधन, मतदान के दिन परिवहन सुविधा, मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर, चेयर की उपलब्धता का आकलन किया। साथ ही, वोलेंटियर का सहयोग लेने संबंधी जानकारी भी ली। उन्होंने केंद्रों पर कार्यरत बीएलओ और उपस्थित पदाधिकारियों से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन्स के तहत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
आयुक्त ने मतदान कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पंखों को चालू स्थिति में रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय और रनिंग वाटर की व्यवस्था की जांच की। कुछ मतदान केंद्रों पर रैंप की मरम्मत करवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने केंद्रों पर चिकित्सा किट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बीएलओ से दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली और फॉर्म 12डी भरवाकर होम वोटिंग की प्रक्रिया को तेज करने को कहा। आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर मामूली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए और कहा कि न्यूनतम सुविधाओं के बेहतर होने से मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ेगा।
उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के आर.के सीएम एक्सीलेंस स्कूल, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय और रामा साहू सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के साथ 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमना और राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रमना में अवस्थित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर, आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पाण्डेय और संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play