whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167963 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भवनाथपुर टाउनशिप में दिनदहाड़े चोरी, सीआईएसएफ ने ऑटो सहित चालक को पकड़ा

location_on भवनाथपुर access_time 18-Oct-24, 04:34 PM visibility 706
Share



भवनाथपुर टाउनशिप में दिनदहाड़े चोरी, सीआईएसएफ ने ऑटो सहित चालक को पकड़ा


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित सेल के आवासीय परिसर में गुरुवार को मेंटनेंस कार्यालय से दिनदहाड़े इलेक्ट्रिकल ब्रेकर और तार चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने चोरी का सामान एक ऑटो में लोड कर भवनाथपुर की ओर ले जाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और शोरगुल के बाद चोर भाग निकले। चोरी का सामान ले जा रहे ऑटो और उसके चालक जमींदार भुइंया को सीआईएसएफ जवानों ने टाउनशिप गोल चक्र के पास पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में सेल कर्मचारी विनय सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को कानूनी कार्रवाई के बाद ऑटो चालक को न्यायालय में पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार, यह घटना दिन के लगभग तीन बजे हुई, जब कुछ अज्ञात चोरों ने एक ऑटो बुक कर चोरी का सामान उसमें लोड किया और फरार होने लगे।
Advertisement
स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते सूचना सीआईएसएफ को दी गई, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो को पकड़ा। गौरतलब है कि पिछले एक साल से भवनाथपुर मुश्कायनी स्थित मुशहर परिवार के कुछ युवकों और टाउनशिप परिसर में अवैध रूप से रह रहे स्वीपरों द्वारा छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चुराया गया सामान स्थानीय भवनाथपुर में अवैध और गैर लाइसेंसी कबाड़ की दुकानों में बेचा जा रहा है, जिससे सेल को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सेल के महाप्रबंधक मनोज कुमार, एसयू मेदा और कर्मचारी विनय सिंह थाना पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू करवाई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play