whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277695
Loading...


श्री बंशीधर नगर के गरबांध में मोदी उत्सव संपन्न

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 14-Jun-20, 06:14 PM visibility 689
Share



श्री बंशीधर नगर के गरबांध में मोदी उत्सव संपन्न
मोदी उत्सव मनाते भाजपाई


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में रविवार को प्रखण्ड के गरबांध गांव में नरेंद्र मोदी सरकार के फेज 2 का पहला वर्ष पूरा होने पर मोदी उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व बंदेमातरम के सामूहिक गान के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि मोदी सरकार फेज टू का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री ने पूरे धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ देश की गरिमा को बनाये रखा तथा देश का सिर झुकने नहीं दिया यह एक बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसी समस्या से देश को निजात दिलाने के लिए पूरी ताकत व एकजुटता के साथ काम रहे हैं। यह क्षमता किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने विदेशों में भी देश का डंका बजाया और अपने देश की ताकत का अहसास कराया।मोदी सरकार ने देश में अनगिनत कार्य किये। वर्षों राममंदिर, कश्मीर में धारा 370 जैसे गंभीर मसला सहित कई मामलों पर विराम लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे संकट की घड़ी में आगे बढ़कर देश के नागरिकों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। वे देशहित में साहसिक कदम उठाते रहे व निर्णय लेते रहे। किसी ने अंगुली नहीं उठाई। आज हमारा देश अपने बल पर खड़ा है। मोदी जी ने गरीबो का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि देश को कई प्रधामनंत्री मिले लेकिन साहसिक निर्णय लेने का किसी में हिम्मत जागृत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हुए जो देश को हर मोर्चे पर गौरवान्वित किया। यही कारण है कि देश के लोग दुबारा बड़ा जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि दूसरा कार्यकाल के एक वर्ष पूरे हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, मो0 नईम खलीफा, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने भी संबोधित किया। प्रकाश चंद्र सेठी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को पढ़कर सुनाया तथा प्रखण्ड अध्यक्ष विभूति भूषण चौबे ने संकल्प पत्र पढ़कर उपस्थित ग्रामीणों को संकल्प दिलाया।
मौके पर भाजपा नेता सोबराती खां, सलीम अंसारी, इस्माइल अंसारी, मुनिप यादव, बुच्चू प्रसाद, अश्विनी कुमार, सुनील चंद्रवंशी, वरुण चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सोबरन चंद्रवंशी ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play