whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26946665
Loading...


विधानसभा चुनाव 2024 के लिए स्वीप कोषांग ने किया व्यापक जागरूकता अभियान का खाका तैयार

location_on गढ़वा access_time 17-Oct-24, 06:17 PM visibility 706
Share



विधानसभा चुनाव 2024 के लिए स्वीप कोषांग ने किया व्यापक जागरूकता अभियान का खाका तैयार
बैठक करते स्वीप कोषांग के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए गढ़वा जिले में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कोषांग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा ने की, जिसमें प्रखंड और विभागीय स्तर पर स्वीप नोडल पदाधिकारी नामित करने और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात कही गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला विकास, ग्रामीण विकास, पर्यटन, कृषि, बैंकिंग समेत कई विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई। स्वीप कोषांग द्वारा इन विभागों के कर्मियों और अधिकारियों को मतदाता पंजीकरण, मतदान में भागीदारी और नैतिक मतदान के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
इसके लिए कार्य योजना और कैलेंडर बनाकर गतिविधियों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया। प्रवेश कुशवाहा ने बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से मतदाता जागरूकता में बढ़ोतरी होगी, जिससे मतदान प्रतिशत में भी सुधार होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब का उपयोग कर स्वीप से संबंधित गतिविधियों को साझा करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, सीईओ व्हाट्सएप चैनल को सब्सक्राइब करने के निर्देश भी दिए गए ताकि चुनाव संबंधी जानकारी तेजी से साझा की जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play