whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26945606
Loading...


मंत्री के भय से क्षेत्र के लोग सच बोलने का हिम्मत भी नही जुटा पा रहे थे: सत्येन्द्रनाथ, झामुमो छोड़कर पांच दर्जन से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल

location_on गढ़वा access_time 17-Oct-24, 06:11 PM visibility 671
Share



मंत्री के भय से क्षेत्र के लोग सच बोलने का हिम्मत भी नही जुटा पा रहे थे: सत्येन्द्रनाथ,
झामुमो छोड़कर पांच दर्जन से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल
गुरुवार को अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गुरुवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर डंडा और मेराल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पांच दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को पूर्व विधायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा सहित झारखंड के सभी जगहों पर भाजपा और पीएम मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। यहीं कारण है कि प्रत्येक दिन भारी संख्या में लोग दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री ने पांच साल के अपने कार्यकाल में लूट मचाने का काम किए है। मंत्री के भय से क्षेत्र के लोग सच बोलने का हिम्मत नही जुटा पा रहे थे।
मंत्री ने अपने कार्यकाल में क्षेत्रवासियों का अभिव्यक्ति की आजादी को छिन लिया था। प्रशासनिक पावर के बल पर मंत्री गढ़वा के लोगों को हर कदम पर नीचा दिखाने का काम किए है। पिछले पांच वर्ष के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के लोग डर के साए में जीने को विवश हो गए है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद अब लोग खुद को आजाद महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगे आदर्श आचार संहिता में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मंत्री के कठपुतली की तरह काम कर रहे है। वैसे पदाधिकारियों पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि मंत्री पैसा के बल पर फिर से चुनाव जितने का सपना देख रहे है। इस बार क्षेत्र की जनता पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में मंत्री का जमानत जप्त कराने का मूड बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि गढ़वा में खुलेआम टेंडर लूट, जमीन लूट, बालू की कालाबाजारी किसी से छिपी हुई नही है। जनता मंत्री और उनके पोषक लोगों के आतंक से तंग आ चुकी है। इस बार गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा की प्रचंड जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री और उनके लोग पूरी ताकत लगा ले, लेकिन इस बार जमानत बचाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री के ईशारे पर सदर प्रखंड के लखना में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करने से रोका गया। यह सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोगों को खुश करने के नियत से किया गया था। उस दिन वह लखना गांव में जाकर दोनों पक्षों के साथ सहमति बनाते हुए मां दुर्गा का विसर्जन कराया। मंत्री के ईशारे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन पर केस दर्ज कराकर उन्हें डराना चाहते है।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के अपमान का बदला लेने के लिए उन्हें अगर सौ बार भी जेल जाना पड़े तो, वह पीछे नही हटेंगे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सतेन्द्र चौधरी, शंकर कुमार ठाकुर, राजकुमार चौधरी, छठू चौधरी, अंशु कुमार चौधरी, अर्जुन कुमार चौधरी, जितेंद्र चौधरी, योगेंद्र चौधरी, छोटू चौधरी, संतोष चौधरी, पप्पू चौधरी, अमर सिंह सहित अन्य का नाम शामिल हैं।




Trending News

#1
कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play