whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26941820
Loading...


खेल को करियर बनाए: डीसी शेखर जमुआर ने टेबल टेनिस खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

location_on गढ़वा access_time 17-Oct-24, 03:06 PM visibility 674
Share



खेल को करियर बनाए: डीसी शेखर जमुआर ने टेबल टेनिस खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
खिलाड़ी को संबोधित करते डीसी शेखर जमुआर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 24वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए गढ़वा के उपायुक्त (डीसी) शेखर जमुआर ने सभी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज खेल को सिर्फ मनोरंजन के रूप में नहीं, बल्कि करियर के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार और संघ मिलकर उन्हें बेहतर अवसर प्रदान कर सकते हैं, लेकिन सफलता के लिए अनुशासन और मेहनत की जरूरत होती है। झारखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव सर्वजीत सिंह ने भी गढ़वा के टेबल टेनिस के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की सराहना की। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में महिला वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने गढ़वा को 3-2 से हराकर चैंपियनशिप जीती, वहीं यूथ अंडर 15 बालक वर्ग में रांची ने गढ़वा को और बालिका वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने रांची को 3-2 से हराया।
इस मौके पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। साथ ही प्रतियोगिता के रेफरी संदीप साहा और उनकी टीम ने अनुशासित तरीके से प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों और गढ़वा जिले के खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रहा है, जहां प्रतिभागी न सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play