whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934559
Loading...


गोलगप्पे में हार्पिक सहित अन्य पदार्थ की मिलावट की जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की जांच

location_on मझिआंव access_time 17-Oct-24, 01:20 PM visibility 692
Share



गोलगप्पे में हार्पिक सहित अन्य पदार्थ की मिलावट की जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की जांच
जांच करते पदाधिकारी


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : गोलगप्पे में हार्पिक सहित अन्य पदार्थ जैसे जानलेवा केमिकल की मिलावट की खबर आने पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना मिंज ने पुलिस दलबल के साथ मझिआंव पहुंचकर सैंपल कलेक्ट किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक गुपचुप (गोलगप्पे) बनाने वाले के द्वारा जानलेवा केमिकल मिलाने की सूचना पर जांच करने पहुंची हूं। जहां से गोलगप्पे, गोलगप्पे के साथ प्रयोग की जाने वाली पानी एवं गोलगप्पे का पानी बनाने वाले केमिकल का सैंपल कलेक्ट किया गया है। कहा कि कलेक्ट की हुई सैंपल को लैब में भेज कर जांच करवाई जाएगी। तभी पता चल पाएगा कि गोलगप्पे में उपयोग करने वाले केमिकल, या कुछ अन्य सामग्री है जो मनुष्य के शरीर के लिए कितना हानिकारक है।
उसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। ज्ञात हो कि बकरी बाजार स्थित श्रीकांत तिवारी के घर में लगभग पिछले चार वर्षो से उत्तर प्रदेश झांसी के लोग रहकर गोलगप्पे का कारोबार कर रहे थे। इसी बीच उनके द्वारा पैर से आटा गूंथने का फोटो वायरल होने पर लोग उग्र हो गए। पुलिस को सूचना मिलते थाना प्रभारी आकाश कुमार ने पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर उत्तर प्रदेश झांसी जिला के सेसा गांव निवासी अरविंद यादव एवं जालौन जिला के नूरपुर गांव निवासी सतीश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर अपने साथ पूछताछ के लिए थाना ले गई थी। पूछताछ के पश्चात दोनों गिरफ्तार लोगों को बॉन्ड भरवाने के बाद देर रात छोड़ दिया गया। उसके बाद गोलगप्पे का कारोबार करने वाले सभी लोग रात्रि में ही अपनी बोरिया बिस्तर बांध चंपत हो गए।
इस दौरान फूड कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार एवं एसआई चंदन प्रधान दलबल के साथ मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play