whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26959288
Loading...


पैर से गोलगप्पे का आटा गूंथते हुए वीडियो वायरल, गोलगप्पे में हार्पिक व यूरिया खाद मिलाने वाला गिरफ्तार

location_on मझिआंव access_time 16-Oct-24, 10:09 AM visibility 704
Share



पैर से गोलगप्पे का आटा गूंथते हुए वीडियो वायरल, गोलगप्पे में हार्पिक व यूरिया खाद मिलाने वाला गिरफ्तार
गिरफ्तार


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : बाजार में गोलगप्पे का पैर से आटा गूंथते वीडिओ वायरल होने पर स्थानीय लोग उग्र हो गये और गोलगप्पे बनाने वाले दो दुकानदारों को घेर लिया तथा गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि के बारे में पूछा। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई वह काफी चौकाने वाली है। दोनों ने बताया कि वे गोलगप्पे में स्वाद बढ़ाने के लिए हार्पिक एवं यूरिया खाद का भी इस्तेमाल करते हैं। यह सुनते ही लोग और उग्र हो गए। इसी बीच सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची और दोनों को बचाया और हिरासत में लेकर थाना ले आई। मौसेरे भाई ने खोला राज : गुपचुप बनाने वाले अरबिन्द यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मौसेरे भाई अंशु एवं राघवेन्द्र से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन लोगो ने पैर से मैदा गूंथते हुए वीडिओ बना लिया और वायरल कर दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये दोनों उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें एक झांसी जिला स्थित पूंछ थाना के सेसा गांव निवासी हर प्रसाद यादव का पुत्र अरबिन्द यादव एवं जालौन जिला के चुरकी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी मंगल लाल का पुत्र सतीश कुमार श्रीवास्तव है। थाना प्रभारी ने कहा कि इनके पास से एक सफेद रंग का फिटकिरी जैसा ठोस पदार्थ केमिकल मिला है। जिसे थोड़ा सा लगभग आधा चम्मच पूरे बाल्टी में डालने पर पूरा पानी खट्टा हो जाता है। इसे मेडिकल लैब में भेजा जायेगा। वर्तमान में इनके परिजन को बुलाकर बॉन्ड लिखवाया जायेगा, अगर सफेद पदार्थ हानिकारक निकला तो दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वे लोग गढ़वा के किराना दुकान से सफेद केमिकल खरीदते हैं। इसकी भी जांच कराई जायेगी।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play