whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934514
Loading...


एसडीओ संजय कुमार ने मरीज बनकर किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 16-Oct-24, 09:59 AM visibility 714
Share



एसडीओ संजय कुमार ने मरीज बनकर किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एसडीओ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला मुख्यालय में लंबे अरसे बाद कोई अधिकारी अजीबोगरीब अंदाज में नजर आए। एसडीओ संजय कुमार ने आम मरीज बनकर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी लिया। सोमवार की देर रात्रि एसडीओ श्री कुमार ने सबसे पहले इमरजेंसी ओपीडी में पर्ची कटवाते हुए डॉ राजेश कुमार से कहा कि मेरी पत्नी को पेट में दर्द है, दवा लिख दीजिए। उसके बाद चिकित्सक के द्वारा कोई जवाब नहीं मिला। दोबारा कहने पर चिकित्सक ने एक सादा पर्ची उठाकर उसमें दो दवा लिखते हुए पर्ची को हाथ में देने के बजाय फेंक दिया। उसके बाद एसडीओ जमीन से पर्ची उठाते हुए सीधे दवा दुकान पहुंचे। जहां से दवा लेकर बाहर निकले। जिसके बाद एसडीओ रांची जाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की मांग करने लगे।
उस दौरान एम्बुलेंस में चालक वह अन्य लोग शराब के नशे में जुआ खेल रहे थे। जब एसडीओ ने रांची जाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस चालक से किराया का बात किया तो एंबुलेंस चालकों ने कहा कि रांची जाने के लिए 6500 रूपये देना होगा। एसडीओ द्वारा काफी रिक्वेस्ट करने बाद भी चालकों ने कहा कि 6500 रुपए से एक रुपए भी काम नहीं होगा। उसके बाद एसडीओ ने दूसरे वाहन से जाने की बात कही, तब एंबुलेंस चालक ने कहा कि यहां नंबर सिस्टम चलता है नंबर हमारा है हमारे अलावा यहां कोई भी एंबुलेंस की जाने की हिम्मत नहीं है। एसडीओ ने कहा कि जहां किराया हमें कम लगेगा हम एंबुलेंस से जाएंगे। उसके बाद एसडीओ ब्लड बैंक पहुंचे। इस दौरान एसडीओ ने ब्लड बैंक का दरवाजा बंद पाया।
उन्होंने ब्लड बैंक का दरवाजा खटखटाते हुए आवाज लगाया। कुछ देर बाद कोई नहीं आया तो ब्लड बैंक के दरवाजे पर एक नंबर लिखकर लगाया हुआ था। उसी नंबर पर फोन किए जाने पर एसडीओ ने इमरजेंसी बताते हुए बी पॉजिटिव ब्लड का मांग किया। लेकिन ब्लड बैंक के कर्मियों के ने कहा कि बी पॉजिटिव ब्लड नहीं है। यह कहते हुए फोन को रख दिया। इस संबंध में एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि डीसी शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अस्पताल में वे निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में ताला बंद, बी पॉजिटिव ब्लड नहीं की बात, चिकित्सक के द्वारा मरीज के साथ अच्छे से व्यवहार नहीं करने, निजी एंबुलेंस के मनमानी किराया वसूली, ममता वाहन लोगों को समय पर नहीं मिलना, रात्रि में गानिंग वार्ड में चिकित्सक नहीं रहने आदि व्यवस्था पर चिंता जाहिर की।
उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। उसे सुधारने के लिए डीसी को जांच रिपोर्ट सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play