whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26904264
Loading...


लखना गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज, पूर्व विधायक पर भी आरोप

location_on गढ़वा access_time 16-Oct-24, 08:45 AM visibility 688
Share



लखना गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज, पूर्व विधायक पर भी आरोप
मामले में नामजद पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



दोनों पक्षों के 16 नामजद, 350 अज्ञात पर प्राथमिकी गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना गांव में 12 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एक प्राथमिकी में दोनों समुदायों के 16 नामजद और 350 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है, जबकि दूसरी प्राथमिकी गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सत्येंद्र नाथ तिवारी और उनके 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ दर्ज की गई है। विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव: 12 अक्टूबर को दोपहर से लेकर देर रात तक लखना गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुस्लिम टोले से होकर गुजरने वाले सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद हो गया था।
प्रतिमा के साथ जा रहे लोगों को मुस्लिम पक्ष के लोगों ने रास्ते पर जाने से रोक दिया, जिसके बाद आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की, लेकिन इस बीच पत्थरबाजी की घटना भी हो गई। पथराव में कई लोग घायल: पत्थरबाजी की घटना में लखना गांव के नसीर खान और परिहारा गांव के रोहित चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति को शांत करने के लिए उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर रात में मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया। दोनों पक्षों के 16 नामजद, 350 अज्ञात पर प्राथमिकी : लखना गांव में हुए विवाद के मामले में पहली प्राथमिकी प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण ने दर्ज कराई है।
इसमें सोनू केसरी, डुमरिया गांव के धीरेंद्र तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, पुलस्त तिवारी, ग्राम करूआ के चिंटू तिवारी, भीम शर्मा, रोहित चौहान, राजन तिवारी उर्फ अर्णव तिवारी, शाहिद रजा खान, मोहम्मद निशाद खान उर्फ छोटू खान, सद्दाम खान, मोहम्मद मनौवर खान, वहिद आलम खान, रईस खान, जुमेरा बीबी, बनपुरवा के राजा दुबे, इदरीश खान और 350 अज्ञात पर भड़काऊ नारेबाजी कर क्षेत्र में सौहार्द बिगाड़ने, पथराव कर जख्मी करने और सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है। पूर्व विधायक पर भीड़ को उकसाने का आरोप : दूसरी प्राथमिकी गढ़वा के अंचल अधिकारी सफी आलम द्वारा पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और उनके 50 अज्ञात समर्थकों पर दर्ज कराई गई है।
आरोप है कि पूर्व विधायक ने निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद घटनास्थल पर पहुंचकर भड़काऊ भाषण दिए, जिससे भीड़ आक्रोशित हो गई। इसके अलावा, उन पर एक्स हैंडल पर भी भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप है। प्रशासन की सख्ती : प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तेजी से कार्रवाई की है और दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play