whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934579
Loading...


विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गढ़वा जिले में सभी शस्त्र जमा करने का आदेश जारी

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 07:06 PM visibility 720
Share



विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गढ़वा जिले में सभी शस्त्र जमा करने का आदेश जारी
शेखर जमुआर, उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा चुनाव 2024 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गढ़वा जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने शस्त्र जमा कराने का आदेश जारी किया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गढ़वा द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को जारी आदेश में शस्त्र नियमावली 1962 के नियम 63 और शस्त्र अनुज्ञप्ति की शर्त संख्या-9 और 14 के अंतर्गत जिले के सभी शस्त्रों को संबंधित थाना या गन हाउस में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दिनांक 17-10-2024 से 20-10-2024 के बीच निश्चित रूप से अपने शस्त्र जमा कर दें। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वे अपने थाना/ओपी के अंतर्गत आने वाले सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को इस आदेश की सूचना दें और शस्त्र जमा कराएं।
पुलिस अधीक्षक गढ़वा को निर्देश दिया गया है कि शस्त्र जमा से संबंधित प्रतिवेदन 23-10-2024 तक जिला सामान्य शाखा, गढ़वा में जमा कराएं। इस आदेश को अतिआवश्यक और चुनावी प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण समझा जाए। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गढ़वा के इस आदेश की प्रतिलिपि सभी थाना/ओपी प्रभारियों, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सूचनार्थ एवं अनुपालन हेतु प्रेषित की गई है। जिला जन संपर्क पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि वे इस सूचना को जिले के सभी हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित कराएं ताकि सभी अनुज्ञप्तिधारियों तक यह सूचना पहुंच सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play