whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933873
Loading...


आदर्श आचार संहिता लागू, भयमुक्त वातावरण में होगा विधानसभा चुनाव 2024: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 06:44 PM visibility 670
Share



आदर्श आचार संहिता लागू, भयमुक्त वातावरण में होगा विधानसभा चुनाव 2024: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी
प्रेस वार्ता में जानकारी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गढ़वा के विधानसभा क्षेत्र 80-गढ़वा, 81-भवनाथपुर, 76-डालटनगंज पार्ट और 77-विश्रामपुर पार्ट के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर 2024 को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, नामांकन की संवीक्षा 28 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, मतदान 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर 2024 को होगी। उपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद की आवश्यक कार्रवाई पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं से संबंधित बैनर-पोस्टर 24 से 72 घंटों के भीतर हटाए जा रहे हैं।
चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है, जिनके नोडल अधिकारियों की संपर्क संख्या भी साझा की गई है। उपायुक्त ने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश, फर्नीचर और हेल्पडेस्क उपलब्ध कराई गई हैं। मतदान के दौरान एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड के सदस्य वॉलंटियर्स के रूप में तैनात रहेंगे। प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े कार्यों के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 (ए) का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 शुरू कर दिया गया है। 80-गढ़वा और 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय को डिस्पैच सेंटर और कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा को रिसीविंग सेंटर बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भयमुक्त और निष्पक्ष वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। सीआरपीएफ के सहयोग से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। फ्लाइंग स्क्वायड टीम सक्रिय है और जिले भर में चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इंटर स्टेट बॉर्डर और वन क्षेत्र में भी चेक पोस्ट लगाए गए हैं। चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भ्रामक खबरों पर नजर रखेगी। पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए डायल 112 का उपयोग किया जा सकता है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार समेत कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play