whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26906353
Loading...


विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 05:16 PM visibility 678
Share



विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बातें रखते विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के जिला मंत्री सोनू सिंह एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के जिला मंत्री सोनू सिंह के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें भंडरिया के मदगड़ी और लखना में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुए घटनाक्रम और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। सोनू सिंह ने कहा कि कट्टरपंथी समुदाय विशेष द्वारा जानबूझकर विवाद उत्पन्न किए गए और प्रशासन के सहयोग से हिंदू समाज पर अत्याचार किए गए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को निष्पक्षता और संवैधानिक रीति से समस्याओं का समाधान करना चाहिए था, लेकिन इसके विपरीत एकतरफा दमनात्मक कार्रवाई की गई, जो निंदनीय है।
सनातन धर्म के अनुयायियों पर लाठी चार्ज और गोली चलाने की घटनाओं की कड़ी आलोचना की गई। सोनू सिंह ने बताया कि जहां लखना में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमले किए गए, वहां प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं भंडारिया में शांतिपूर्वक न्याय की मांग कर रहे सनातनी बंधुओं पर लाठी चार्ज कर दिया गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा गया कि रात्रि में सनातनी भाइयों के घरों में जाकर उन्हें डराने और धमकाने का काम किया जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। विहिप और बजरंग दल ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस पर रोक नहीं लगाई, तो वे गढ़वा जिले से लेकर पूरे झारखंड प्रांत में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग दल जिला संयोजक शुभम चौबे और नगर अध्यक्ष करण चंद्रवंशी भी उपस्थित थे। अंत में सोनू सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया कि हिंदू समाज पर अत्याचार बंद करें, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play