whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26915377
Loading...


भाजपा हार के डर से ईडी से करवा रही छापेमारी, पलामू प्रमंडल से साफ हो जाएगी भाजपा: धीरज

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 12:16 PM visibility 667
Share



भाजपा हार के डर से ईडी से करवा रही छापेमारी, पलामू प्रमंडल से साफ हो जाएगी भाजपा: धीरज
केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज कुमार दुबे ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया। श्री दुबे ने बताया कि भाजपा को पलामू प्रमंडल के पांच सीटों पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रभाव से हार का अंदेशा है तथा कोल्हान के चाईबासा में भी मंत्री मिथिलेश की मजबूत पकड़ है। गढ़वा में हुए विकास कार्यों की चर्चा पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा सीटों पर हो रही है। यहां के विकास कार्यो को देखकर पलामू के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जनता अपने विधायक से सवाल पूछना शुरू कर दिए है। यहां तक की क्षेत्र के पिछड़ापन और बदहाली के लिए दशकों से क्षेत्र में काबिज अपने विधायक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विकास कार्यों के अलावे मंत्री मिथिलेश ठाकुर पलामू प्रमंडल के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं जिससे गठबंधन की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। भाजपा के अंदरूनी सर्वे में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यशैली से भाजपा को पांच विधानसभा सीटों पर नुकसान होता हुआ दिख रहा है। विगत 6 महीने से मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भाजपा में शामिल होने का दबाव दिया जा रहा था परंतु साफ मना करने के बाद डराने की नीयत से भाजपा अपने तोता से छापेमारी करवा रही है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को यह जानकारी नहीं है कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शिष्य हैं, वह दबाव और भय से भाजपा जैसी धार्मिक उन्माद फैलाने वाली और झूठ-फरेब परोसने वाली पार्टी में कभी शामिल नहीं होने वाले।
परिवर्तन निदेशालय जितना मर्जी उतना छापा मार ले परंतु उसको गढ़वा की जनता की समस्याओं का आवेदन एवं गढ़वा की विकास गाथा का ग्रंथ के अलावा कुछ भी नहीं मिलने वाला। चुनाव को देखते हुए भाजपा राजनीतिक हथियार के रूप में प्रवर्तन निदेशालय का गलत इस्तेमाल कर रही है परंतु इससे मंत्री मिथिलेश डरने वाले नहीं है। झामुमों का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के गलत नीति और खोटी नियत को लोगों को बताने का काम करेंगे। भाजपा के इन ओछी हरकतों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है तथा गढ़वा की जनता भी इसे राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित करवाई मान रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका भरपूर जवाब देगी।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play