गढ़वा : अग्रवाल परिवार द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय कृष्ण कुमार अग्रवाल के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी महालक्ष्मी जी और श्री महाराजा अग्रसेन जी की आरती और पूजन के साथ हुई। इसके बाद परिवार के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों द्वारा भजन, विभिन्न खेलों और डांस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रवि अग्रवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में अग्रवाल परिवार के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे, जिनमें हीरालाल अग्रवाल, डॉ. जवाहरलाल अग्रवाल, डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रामकुमार अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, आनंद कुमार अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, राजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित कई अन्य शामिल थे।
महिलाओं और बच्चों में वीना रानी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, अक्षरा अग्रवाल, जानवी अग्रवाल आदि ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।