whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933922
Loading...


गढ़वा में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री के आवास पर ईडी छापेमारी की अफवाह से दिनभर अफरा-तफरी, भाई ने किया खंडन

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 10:08 AM visibility 675
Share



गढ़वा में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री के आवास पर ईडी छापेमारी की अफवाह से दिनभर अफरा-तफरी, भाई ने किया खंडन
इन्हीं खड़ी वाहनों को सारा दिन बताया जाता रहा ईडी का वाहन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा प्रखंड स्थित कल्याणपुर आवास पर ईडी की छापेमारी की अफवाह ने दिनभर जिले में चर्चा का बाजार गर्म रखा। इस अफवाह की पुष्टि के लिए लोग दिनभर मंत्री आवास के आसपास भटकते नजर आए। इंटरनेट मीडिया पर इस छापेमारी को लेकर पक्ष-विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पोस्ट किए जा रहे थे, जिससे लोगों में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी रही। इस बीच, मंत्री आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा मीडिया कर्मियों को तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने से रोकने पर अफवाह और तेज हो गई। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा स्थित अपने आवास पर मौजूद नहीं थे, बल्कि कैबिनेट बैठक के सिलसिले में रांची गए हुए थे।
मंत्री के भाई विनय ठाकुर ने ईडी की छापेमारी की खबर को पूरी तरह से झूठा करार देते हुए कहा कि मंत्री आवास पर किसी भी तरह की कोई छापेमारी नहीं हुई है, जिससे इस अफवाह पर विराम लगा। सुबह से ही ईडी की छापेमारी की खबर फैलने के बाद मीडिया कर्मियों की भीड़ मंत्री आवास पर जुटने लगी थी। लोग जानना चाहते थे कि कहीं गढ़वा में ईडी की टीम ने छापा तो नहीं मारा है। आवास के बाहर खड़ी सफेद गाड़ियों को भी लोग ईडी का वाहन बताने लगे थे, जबकि बाद में स्पष्ट हुआ कि ये वाहन मंत्री के स्वजनों के थे। ईडी की छापेमारी की अफवाह के बीच, मंत्री आवास में झामुमो महिला मोर्चा की बैठक जारी रही और मंत्री के भाई विनय ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में व्यस्त रहे।
इस दौरान आवास के कर्मियों से बार-बार छापेमारी की पूछताछ करने पर वे चिड़चिड़ाते हुए लोगों को फटकारने लगे। अंततः मंत्री आवास पर किसी भी प्रकार की ईडी कार्रवाई नहीं होने की पुष्टि के बाद लोगों की अफवाहों पर विराम लगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play