whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170918 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

रक्सौल बाबा के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

location_on गढ़वा access_time 14-Oct-24, 09:55 AM visibility 704
Share



रक्सौल बाबा के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
घटनास्थल पर जुटी महिलाएं


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के ढ़ोटी गांव में रक्सौल बाबा के पास पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान जाटा गांव के खड़िया टोला निवासी मिथलेश कुमार चंद्रवंशी (40 वर्ष), पुत्र बलराज राम चंद्रवंशी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी संध्या देवी ने हत्या का आरोप लगाया है।* संध्या देवी ने बताया कि उनके पति पहले संतोष बैठा नामक व्यक्ति की पिकअप और ट्रैक्टर चलाते थे, लेकिन समय पर भुगतान न मिलने के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद संध्या ने अपने पति को संतोष का वाहन चलाने से मना कर दिया था, और पिछले 6 महीने से उन्होंने वह काम छोड़ दिया था। बावजूद इसके, शनिवार शाम 3 बजे संतोष बैठा ने मिथलेश को फोन कर भदूमा गांव अपने घर पर खाने-पीने के लिए बुलाया था।
Advertisement
मिथलेश ने घर से निकलते समय संध्या से 500 रुपये लिए और कहा था कि वह भदूमा से लौटते वक्त घर के लिए सब्जी भी लेकर आएगा। लेकिन रातभर वह घर नहीं लौटा, जिससे उसकी पत्नी परेशान हो गई। रविवार सुबह चंदन कुमार नामक एक व्यक्ति ने संध्या को बताया कि उसके पति की हत्या कर दी गई है और शव रक्सौल बाबा के पास फेंक दिया गया है। यह सुनकर संध्या देवी रोते-बिलखते गांव के अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति को मृत अवस्था में पाया। घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग शव को देखने के लिए घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर, वे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
Advertisement
अंत्य परीक्षण के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना से गांव में शोक की लहर है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play