whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933896
Loading...


गढ़वा में तालिबानी व्यवस्था लागू करने की कोशिश: सत्येन्द्रनाथ तिवारी, मां दुर्गा के अपमान का लिया जाएगा बदला

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-24, 05:45 PM visibility 720
Share



गढ़वा में तालिबानी व्यवस्था लागू करने की कोशिश: सत्येन्द्रनाथ तिवारी, मां दुर्गा के अपमान का लिया जाएगा बदला
लखना गांव में डीसी के साथ जानकारी लेते पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



विशेष समुदाय का वोट के लिए सनातनियों का हो रहा है अपमान फोटो- गढ़वा : भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने शनिवार रात विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को रोके जाने की घटना के बाद गढ़वा के लखना गांव में जाकर प्रशासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर मां दुर्गा के अपमान का बदला लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के दौरान झारखंड में विशेष रूप से सनातनी और हिंदू समाज की भावनाओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। गढ़वा के मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद से सनातनी समाज पर लगातार कुठाराघात हो रहे हैं।
तिवारी ने आरोप लगाया कि गढ़वा में तालिबानी व्यवस्था लागू करने की कोशिश की जा रही है, जहां प्रशासनिक अधिकारी एक विशेष समुदाय के दबाव में काम कर रहे हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि जिस रास्ते से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी, वह सरकारी धन से बनी पक्की सड़क है, जो सभी धर्मों और समुदायों के लिए खुली है। इसके बावजूद, एक विशेष समुदाय द्वारा प्रतिमा को 8 से 10 घंटे तक रोके रखना और प्रशासनिक अधिकारियों का इस पर चुप्पी साध लेना निंदनीय है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता की निंदा की और इसे "पंगु प्रशासन" करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंत्री एक खास समुदाय को खुश करने के लिए प्रशासनिक तंत्र को अपने नियंत्रण में रख रहे हैं और यह तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है।
श्री तिवारी ने कहा कि सनातनी समाज को कमजोर समझना मंत्री की भूल है और क्षेत्र की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ हिंदू पर्व-त्योहारों के दौरान सख्त नियम-कानून लागू कर रही है, जिससे हिंदू समाज को अपमानित किया जा रहा है। दुर्गा पूजा में डीजे पर प्रतिबंध लगाकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, जबकि ऐसे नियम सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में गढ़वा की जनता मां दुर्गा के अपमान का बदला जरूर लेगी और इस सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play