whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168259 readers visited
Loading...

Advertisement

मंत्री के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं डीसी और एसपी, चौपट हो चुकी है कानून-व्यवस्था: सत्येन्द्रनाथ

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-24, 06:46 PM visibility 687
Share



मंत्री के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं डीसी और एसपी, चौपट हो चुकी है कानून-व्यवस्था: सत्येन्द्रनाथ
सत्येन्द्रनाथ तिवारी और उपस्थित अन्य कार्यकर्ता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कई अपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों का हथियार का लाइसेंस निर्गत करने का लगाया आरोप भैसमरवार गांव के पीड़ीत आदिवासी परिवार के सदस्यों ने लगाई न्याय की गुहार गढ़वा : गढ़वा शहर सहित जिलेभर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। शहर के व्यवसायी भय के साए में जीने को विवश है। व्यवसायियों को धमकी देकर खुलेआम उनकी जमीन लूटी जा रही है। खुद को आदिवासियों का हिमायती बोलने वाली हेमंत सरकार में लगातार आदिवासियों पर हमला हो रहा है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जिले के डीसी और एसपी मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे है।
Advertisement
इस शासन-व्यवस्था में लोगों को न्याय मिलना संभव नही है। पूर्व विधायक के पास भैसमरवा गांव के काफी संख्या में आदिवासी परिवार न्याय की गुहार लेकर पहुंचे थे। आदिवासी परिवार के सदस्यों ने पूर्व विधायक से कहा कि सोमवार की रात उक्त लोगों के साथ एक खास समुदाय के लोगों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिए। जब वे लोग आरोपियों पर केस दर्ज करने के लिए थाना पहुंचे तो, थानेदार दूसरे पक्ष को भी बुलाकर उनसे भी आवदेन लेकर समझौता का दबाव बनाने लगे। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती है। पदाधिकारियों को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निवर्हन करना चाहिए। लेकिन गढ़वा में डीसी और एसपी मंत्री के ईशारे पर कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे है।
Advertisement
उन्होंने डीसी और एसपी पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने मंत्री के कहने पर कई अपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति को भी राइफल और पिस्टल क लाइसेंस निर्गत कर दिया। पूर्व विधायक ने वैसे सभी हथियार का लाइसेंस जो नियम विरूध निर्गत किया गया है, उसका समय रहते लाइसेंस रद् करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान डीसी ने अपने कार्यकाल में हथियार का लाइसेंस निर्गत करने का रिकॉर्ड स्थापित किया है। पूर्व विधायक ने सवालिया लहजे में कहा कि अपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति जिनका लाइसेंस निर्गत किया गया है, उक्त लाइसेंस से भविष्य में अगर कोई घटना होती है तो, उसका जिम्मेवार कौन होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि जिन्हें सही मायने पर हथियार का लाइसेंस की जरूरत है, वे लोग लाइसेंस के लिए भटक रहे है।
Advertisement
इस सरकार में जिसकी जगह जेल में है। वे लोग बॉडीगार्ड और लाइसेंसी हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर बालू की कालाबाजारी कराने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अभी भी बालू की कालाबाजारी कराई जा रही है। ऐसे अधिकारियों पर उनकी पैनी नजर है। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही सभी भष्ट्र पदाधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भैसमरवा गांव के आदिवासी परिवार के युवा, महिलाएं और बच्चों के साथ एक विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाए आरोपी के तरफ से पीड़ीत पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कराने में सहयोग कर रही है।
Advertisement
इस तरह की शासन-व्यवस्था में किसी भी तरह का न्याय की उम्मीद करना ही बेइमानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के साथ ही भैसमरवा गांव के आदिवासी परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा। साथ खुलेआम घूम रहे अपराधियों पर भी नकेल कसा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से निडर रहने की अपील की। प्रेसवार्ता में भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, बबलू पटवा, सन्नी चंद्रवंशी, उमेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play