whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172231 readers visited
Loading...

Advertisement

भवनाथपुर में कालीकरण पथ निर्माण का शिलान्यास, विधायक भानु प्रताप शाही ने किया उद्घाटन

location_on भवनाथपुर access_time 09-Oct-24, 06:07 PM visibility 678
Share



भवनाथपुर में कालीकरण पथ निर्माण का शिलान्यास, विधायक भानु प्रताप शाही ने किया उद्घाटन
संबोधित करते विधायक भानु प्रताप शाही


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : झगराखाड़ मुख्य से लेकर बिरसानगर होते हुए बरवारी तक बनने वाले कालीकरण पथ का शिलान्यास बुधवार को क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने गांव के बुजुर्ग सोहर कोरवा के हाथों पूजा-अर्चना कर और शिलापट्ट का अनावरण करके कराया। इस छह किलोमीटर लंबे कालीकरण पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग छह करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास समारोह में विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि "राजनीतिक षड्यंत्र के चलते ग्रामीणों की यह वर्षों पुरानी मांग अधर में लटकी हुई थी, जिसे अपने प्रयास से पूरा करते हुए आज सड़क निर्माण का शिलान्यास कर अपने वादे को पूरा किया हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में बैठी सरकार जनता की सुविधा देने के बजाए कुछ नेता जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं।
Advertisement
भानु प्रताप शाही ने आगे कहा कि "भाजपा देश, राज्य और समाज के लोगों के विकास के लिए राजनीति करती है, जबकि जेएमएम और कांग्रेस पार्टी केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही झगराखाड़ में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू होगी। विधायक ने कहा कि "मेरे कार्यकाल में बने चमचमाते हुए सड़क पर चलकर विरोधी मुझसे कहते हैं कि भानु ने क्या किया। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि तुम जैसे विकास विरोधी नेताओं को जनता चुनाव में वोट से चोट करेगी।" कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल चौबे, पूर्व मुखिया सुखाड़ी भुइंया, दयाशंकर यादव, निरंजन पाठक ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने किया।
Advertisement
इस मौके पर दीपू पाठक, मुन्ना यादव, रंजीत प्रसाद, बृज किशोर, सुदामा प्रसाद गुप्ता, जेपी गुप्ता, मुखिया पति राजेश्वर पासवान, लल्लू ठाकुर, रामपति बैठा, सुनील यादव, माणिकचंद पासवान आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play