whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054560 readers visited
Loading...


झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-24, 05:46 PM visibility 686
Share



झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित
प्रशस्ति पत्र के साथ झारखंड आंदोलनकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य के गठन हेतु किए गए आंदोलन में विशिष्ट योगदान के लिए संबंधितों को उनके सम्मान में उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता राज महेश्वरम द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड आंदोलनकारी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि गढ़वा जिला अंतर्गत कुल 116 आंदोलनकारियों का सूची गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, राँची द्वारा प्राप्त है, जिसमें से 68 आंदोलनकारियों को 26 जनवरी 2024 एवं 15 अगस्त 2024 के अवसर पर सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही 13 आंदोलनकारियों को दिनांक- 27.08.2024 को समाहरणालय सभागार गढ़वा में सम्मानित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक- 09 अक्टूबर 2024 को शेष बचे हुए 35 आंदोलनकारियों को उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता द्वारा सम्मानित करने का कार्य किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा जिला अंतर्गत झारखण्ड अलग राज्य गठन हेतु किये गये आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए किया गया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि एकिकृत बिहार के समय झारखण्ड अलग राज्य गठन हेतु किये गये आंदोलन में इन आंदोलनकारियों द्वारा अदम्य साहस का परिचय दिया गया था तथा आंदोलन के क्रम में इनके उपर कई केस-मुकदमा भी दर्ज हुआ, परन्तु ये अपने उदेश्य से डिगे नहीं तथा झारखण्ड अलग राज्य गठन में अपना बहुमुल्य योगदान दिया। आज के इस सम्मान समारोह के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आंदोलनकारी सम्मानित हुए, जिसमें दिलीप कुमार, केश्वर राम, गोपाल चौबे, रेणु देवी व मीरा देवी आदि समेत कुल 35 आंदोलनकारी को सम्मानित किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play