whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172333 readers visited
Loading...

Advertisement

जाग चुकी है जनता, अबकी बार फिर से विकास विरोधी होंगे तड़ीपार : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 08-Oct-24, 05:47 PM visibility 695
Share



जाग चुकी है जनता, अबकी बार फिर से विकास विरोधी होंगे तड़ीपार : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल प्रखंड के दो सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल गढ़वा : मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से दो सौ से अधिक लोगों ने भाजपा, एआइएमआइएम एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। मंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल होने की पर उन्हें बधाई दी। प्रखंड के ओखरगाड़ा पश्चिमी व तीसर टेटूका के एआईएमआईएम पंचायत अध्यक्ष सहित दो सौ से अधिक महिला, पुरुषों, युवाओं एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग आज से ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए तन, मन से लग जाएं। क्षेत्र में प्रत्येक लोगों को गढ़वा के विकास कार्य, पार्टी के नीति सिद्धांतों एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओ की जानकारी दें। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों की मदद करें। उन्होंने कहा कि झामुमो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता से लेकर आम जनता तक सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है। यही सब कारण है कि प्रतिदिन काफी संख्या में गांव-गांव से लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पूरे गढ़वा में ऐतिहासिक विकास कार्य किया है।
Advertisement
जिसका सीधा लाभ गढ़वा की जनता को मिल रहा है। अगली बार विकास यात्रा का यह सिलसिला बनाए रखने के लिए हर हाल में राज्य में हेमंत सोरेन का नेतृत्व में सरकार बनाना है। मंत्री ने कहा कि जनता जाग चुकी है। विकास विरोधियों को अबकी बार फिर से तड़ीपार करेगी। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उपेंद्र चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, विजय कुमार, सुनील राम, पप्पू सिंह, अखिलेश राम, जितेंद्र राम, राम सागर शर्मा, सुनील चंद्रवंशी, सत्येंद्र चंद्रवंशी, अंगद पासवान, जगन पासवान, शौकत खान, इम्तियाज़ खान, सरफराज खान, मनोज कुमार, पिंटू कुमार, सुगिया देवी, फुल कुमारी देवी, सुनैना देवी, सुनीता देवी आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play