whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172233 readers visited
Loading...

Advertisement

पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

location_on गढ़वा access_time 08-Oct-24, 04:29 PM visibility 677
Share



पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न
उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव आम निर्वाचन 2024 के निमित्त जिले के सभी पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को राजकीयकृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में डंडई और रंका प्रखंड के शिक्षक, सहायक अध्यापक, प्रखंड, अंचल एवं अन्य विभागों के कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जबकि द्वितीय पाली में चिनियां, रमकंडा और भंडरिया के शिक्षक, सहायक अध्यापक एवं अन्य विभागों के कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
Advertisement
मास्टर ट्रेनरों द्वारा वोटिंग कंपार्टमेंट बनाने, BU, CU और VVPAT को कनेक्ट करने, मॉक पोल की प्रक्रिया, मशीनों की सीलिंग और मतदान प्रारंभ एवं समाप्ति की पूरी प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया गया। साथ ही, चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न ऐप जैसे मतदाता सेवा पोर्टल, मतदाता हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप और सी-विजिल ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया में संभावित आम गलतियों, इवीएम में संभावित त्रुटियों और मतदान के बाद की प्रक्रिया जैसे सीयू के क्लोज बटन के उपयोग को भी समझाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शांतनु चौबे, राजेश कुमार चौबे, नंदू चौबे, जगन्नाथ राम, नितिन कुमार तिवारी, बलदेव कुमार मिश्रा, सीडी सिंह, प्रेम तिवारी, बृजभूषण पांडे, सतीश चौबे, विवेकानंद पांडे और सुनील कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play