whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169568 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में 1792 करोड़ की विकास योजनाओं का मेगा शिलान्यास, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया भूमि पूजन

location_on गढ़वा access_time 07-Oct-24, 05:43 PM visibility 860
Share



गढ़वा में 1792 करोड़ की विकास योजनाओं का मेगा शिलान्यास, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया भूमि पूजन
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते मंत्री मिथलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का मेगा शिलान्यास कार्यक्रम गढ़वा टाउन हॉल के मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल-कूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने 1792 करोड़ 30 लाख रुपये की 1067 विकास योजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था, जिसमें मंत्री ठाकुर के साथ जिले के अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ठाकुर, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं में पेयजल, स्वच्छता, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, लघु सिंचाई, शिक्षा, भवन निर्माण और नगर परिषद की परियोजनाएँ शामिल थीं।
Advertisement
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने संबोधन में गढ़वा जिले के विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की और अब तक सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जिले के विकास को और गति मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना प्रमुख रहीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत 200 यूनिट तक के बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं, और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस मौके पर सांकेतिक रूप से कुछ लाभुकों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिए गए।
Advertisement
कार्यक्रम में उच्च विद्यालय की छात्राओं को परिसंपत्तियों के रूप में साइकिल भी वितरित की गईं। उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। आम नागरिकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play