इंडियन बैंक ने रेड क्रॉस सोसाइटी को उपलब्ध कराया लाइफ सिस्टम एम्बुलेंस
गढ़वा : जिले के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन बैंक के निदेशक सह भाजपा नेता बालमुकुंद सहाय ने रेड क्रॉस को लाइव सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस उपलब्ध कराया।
इंडियन बैंक की ओर से टाउन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित कर रेड क्रॉस को आईसीयू युक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराया। इस मौके पर इंडियन बैंक के निर्देशक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा की आज का दिन गढ़वा के लिए बहुत बड़ा दिन है। इंडियन बैंक की ओर से रेड क्रॉस को आईसीयू युक्त आधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया है। इस एंबुलेंस का रेड क्रॉस सही सदुपयोग करेगा।
जिसका लाभ हमारे समाज के सभी लोगों को मिलेगा। वैसे लोग जिन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की जरूरत होती थी, उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाता था। जिसके कारण उन्हें रांची बनारस या अन्य शहरों में जाने में काफी परेशानी होती थी। इंडियन बैंक ने बहुत कम समय में गढ़वा में आईसीयू युक्त आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराकर इस परेशानी को दूर कर दिया है। इसके लिए हम बैंक के सभी लोगों को बधाई देते हैं।
इंडियन बैंक अंचल प्रबंधक रामस्वरूप सरकार ने कहा कि बैंक सीएसआर के तहत या सुविधा उपलब्ध कराई है। बैंक, बैंकिंग काम के साथ-साथ समाज के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने का भी काम करता है। रेड क्रॉस के पदाधिकारी अलखनाथ पांडेय ने कहा कि बैंक के निर्देशक बालमुकुंद सहाय ने जिले की जरूरत को समझते हुए, आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराई है।
इसकी काफी जरूरत थी। अब यहां के लोगों को सुविधा मिलेगी। रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर ज्वाला प्रसाद सिंह ने कहा कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की कमी थी, वह आज के बाद से समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं रेड क्रॉस की ओर से भरोसा दिलाता हूँ कि रेड क्रॉस इसका संचालन बेहतर तरीके से करेगा।
इस मौके पर डॉक्टर मुरली गुप्ता, नंदकुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, शौकत खान, डॉक्टर उमेश सहाय, शैलेंद्र पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, राजीव रंजन, इंडियन बैंक के पल्लवी सिंह, अनिमेष अंबास्था, रंजन कुमार, विवेक कुमार, हिमांशु कुमार झा, उज्ज्वल तिवारी, उमेश प्रजापति, राजेश कुमार, बृजमोहन ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।