whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28177230 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मंत्री ने किया चिनियां में 11 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्य केंद्र का उद्घाटन

location_on चिनियां access_time 06-Oct-24, 06:11 PM visibility 751
Share



मंत्री ने किया चिनियां में 11 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्य केंद्र का उद्घाटन
फीता काटकर उद्घाटन करते एवं शिलापट्ट का अनावरण करते मंत्री


चिनियां check_circle
संवाददाता



बदली है चिनियां की तस्वीर, सारी सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मंत्री मिथिलेश चिनियां : चिनियां प्रखंड वासियों को दशहरा का बहुत बड़ा तोहफा मिला है। चिनियां प्रखंड मुख्यालय में लगभग साढ़े 10 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सर्व सुविधा संपन्न सामुदायिक स्वास्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। रविवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर, विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब चिनियां की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। आज से चार वर्ष पूर्व चिनियां आने के लिए लोगों को सोचना पड़ता था।
Advertisement
यहां कोई भी मूलभुत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब यहां सर्वसुविधा युक्त अस्पताल का भी निर्माण हो चुका है। बहुत जल्द यहां इलाज की सारी सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री ने कहा कि 2.1 एकड़ भूमि में 30 बेड के इस अस्पताल का निर्माण किया गया है। इस अस्पताल भवन में चिकित्सको का आवास, नर्स आवास, ओपीडी ब्लॉक एवं आपातकाली ब्लॉक की सुविधा चिकित्सको का 12 ओपीडी कक्ष, आयुष चिकित्सक का दो ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी डिलीवरी एवं दुर्घटना के इलाज की सुविधा, एक्स-रे, अलट्रासाउंड, प्रयोगशाल, वैक्सीन कक्ष की सुविधा, फार्मेसी की सुविधा, मेजर एवं माइनर सभी प्रकार के ऑपरेशन कक्ष की सुविधा, ओटी, अस्पताल चिकित्सा गैस पाइपलाइन प्रणाली से सुज्जजित है जो महामारी के दौरान काफी सहायक होगा।
Advertisement
इस अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित की गई है। प्रतीक्षा और प्रांगण की सुविधाएं, मेडिकल गैस स्पोर्ट सिस्टम के साथ 12 बेड का पुरूष और महिला वार्ड, महिला पुरूष के लिए अलग-अलग वार्ड, पोस्टमार्टम एवं मुर्दा घर, विकलांगो के लिए रैंप एवं शौचालय, रसोई की सुविधा, अग्नि सुरक्षा एवं प्रत्येक तल महिला व पुरूष का शौचालय आदि सुविधाएं उपलब्ध है। मंत्री ने कहा कि यदि कोई भी जनप्रतिनिधि इमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाये तो क्षेत्र को विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग से यहां 206 करोड़ रूपये की लागत से 99 किमी सड़क का निर्माण किया गया है। साथ ही अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। मंत्री ने कहा कि पहले यहां डबल इंजन की सरकार थी लेकिन वो भी झूठ सच बोलने में रह गई।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से सीएस डॉ अशोक कुमार, संवेदक अनिल सिंह सहित कई चिकित्सा कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play