whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054485 readers visited
Loading...


शारदीय नवरात्र पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन, भगवान श्रीराम दरबार की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

location_on पांडू access_time 04-Oct-24, 09:34 AM visibility 675
Share



शारदीय नवरात्र पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन, भगवान श्रीराम दरबार की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
फीता काटकर शोभायात्रा की शुरूआत करते अतिथि एवं उपस्थित श्रद्धालु


पांडू check_circle
संवाददाता



पांडू : पलामू के पांडू प्रखंड स्थित मुसीखाप में नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा की शुरुआत पूजा समिति के अध्यक्ष छोटन शर्मा और विश्रामपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी विकास दुबे ने फिता काटकर और भगवा ध्वज दिखाकर की। कलश शोभायात्रा के दौरान रथ पर सवार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। उत्तर प्रदेश से आए झांकी कलाकारों ने भगवान शिव और माता पार्वती की लीलाओं को प्रस्तुत किया।
यात्रा की शुरुआत माँ दुर्गा मंडप से हुई, जहां श्रद्धालु कलश लेकर धुरिया और झांझी नदी के संगम तक पहुँचे। पंडित रविन्द्र पाठक जी महाराज ने गंगा पूजन कर कलश में जल भरवाया और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुर्गा मंडप में कलश स्थापित किया गया, जिससे शारदीय नवरात्र का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूजा समिति के अध्यक्ष छोटन शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य रूप से पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए 8 से 12 अक्टूबर तक क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा बहर कानपुरी नाटक मंचन किया जाएगा, जिसमें काल्पनिक और आध्यात्मिक कहानियाँ प्रस्तुत की जाएंगी। कलश शोभा यात्रा में पूजा समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांडू पुलिस अपने दल-बल के साथ मौजूद रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play