मझिआंव : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के नैनाबार मोड़ पेट्रोल पंप के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल पर बैठा युवक रवि कुमार घायल हो गए। मामला बुधवार की देर शाम की है। घायल का इलाज मझिआंव रेफरल अस्पताल में किया गया। जबकि मोटरसाइकिल चालक हरिहरपुर थाना क्षेत्र के डगर निवासी मनोज राम के 22 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार की मौत माथा में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही हो गई। घायल बिहार के रोहतास जिला के नौहट्टा थाना के जयंतीपुर गांव निवासी शंकर चंद्रवंशी के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार का इलाज जारी है। दोनों युवक में साले और बहनोई का रिश्ता था।
इस संबंध में घायल रवि कुमार ने बताया कि मैं अपने बहनोई बबलू कुमार के साथ उनके घर डगर से एक ही मोटरसाइकिल से कांडी मार्केट जा रहे थे।
Advertisement
इस बीच जैसे ही नैनाबार मोड़ पेट्रोल पंप से क्रॉस कर रहे थे, उसी समय एक एंबुलेंस से साइड लेने के क्रम में दूसरे मोटरसाइकिल चालक द्वारा मेरे मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दी जिससे यह घटना घटी है। ड्यूटी पर तैनात डॉ मदन सिंह ने बताया कि पहले से ही मृत अवस्था में बबलू कुमार को लाया गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।