भवनाथपुर : भवनाथपुर-तुलसीदामर खदान के निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को शिक्षण सहायता के रूप में 100 कीट वितरित किए गए। इन कीटों में स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, पेन, पेंसिल, रबर, और पेंसिल कटर शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम, महाप्रबंधक मनोज कुमार, उप प्रबंधक श्याम उज्जवल मेद्दा, उप प्रबंधक बुलु दिगल, और सहायक महाप्रबंधक भगवान पाणिग्रुही ने संयुक्त रूप से इन सामग्रियों का वितरण किया।
बीडीओ नंदजी राम ने छात्राओं को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने और भविष्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने सेल द्वारा इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के कार्य करने का अनुरोध किया।
महाप्रबंधक मनोज कुमार ने छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश के सु-नागरिक बनने की प्रेरणा दी, जबकि उप महाप्रबंधक श्याम उज्जवल मेद्दा ने छात्राओं से अपने राज्य और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वार्डन कविता कुमारी, पंचायत मुखिया बेबी देवी, डोमन महतो, राजमुनि सिंह, राजेश प्रसाद यादव, सुशील मिश्रा, सुरेन्द्र साह, ओम प्रसुन सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।