whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27936056
Loading...


भाजपा की सरकार बनते ही अयूब मंसूरी हत्याकांड का कराऊंगा सीबीआई जांच: सत्येन्द्रनाथ

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-24, 09:57 AM visibility 677
Share



भाजपा की सरकार बनते ही अयूब मंसूरी हत्याकांड का कराऊंगा सीबीआई जांच: सत्येन्द्रनाथ
ऊंचरी पार्टी में शामिल लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



ऊंचरी और डंडा के एक सौ से अधिक लोग झामुमो छोड़ भाजपा में हुए शामिल गढ़वा : मंगलवार को देर शाम शहरी क्षेत्र के ऊंचरी और डंडा प्रखंड के विभिन्न गांवों से एक सौ से अधिक झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। सभी को पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। मस्जिद टोला ऊंचरी में आयोजित मिलन समारोह में 50 से अधिक झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। वहीं डंडा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 50 से अधिक लोगों ने भी झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर को सबसे अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने ही बढ़चढ़ कर समर्थन किया था।
लेकिन मंत्री के कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ही छले गए है। मंत्री के कार्यप्रणाली से समाज के सभी वर्ग पूरी तरह से असंतुष्ट हो चुका है। लोग अब आदर्श आचार संहिता का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। भाजपा की सरकार बनते ही चिनियां निवासी समाजसेवी नेता और प्रखर वक्ता अयूब मंसूरी हत्याकांड की सीबीआई जांच करारूंगा। उन्होंने कहा कि आखिर अयूब मंसूरी का क्या कसूर था, जिसकी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद जब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उसकी सीबीआई या उच्चस्तरीय जांच की मांग मंत्री से किए, तो मांग करने करने वालों पर मंत्री भड़क गए। पूर्व विधायक ने कहा कि समाज के सभी वर्ग चाहते है कि अयूब हत्याकांड के दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
लेकिन मामलें को ठंडे बस्ता में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने सभी वर्गो को ठगने का काम किया है। मंत्री और झामुमो के लोग चुनाव से पहले पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी और रोजगार नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता का वायदा किया था। इसी तरह महिलाओं को प्रत्येक माह दो-दो हजार रूपए चूल्हा खर्च का देने का वायदा किया था। लेकिन मंत्री ने अपना एक भी वायदा पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि अब मंत्री फिर से महिलाओं को ठगने के लिए अपने कार्यकाल के अंतिम दो माह में मईया सम्मान योजना के तहत एक-एक हजार रूपए देने का वायदा कर रहे है। उन्होंने कहा कि मंत्री के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
बिना रिश्वत का एक भी काम नही हो रहा है। पिछले पांच वर्ष में बालू सहित अन्य सेक्टरों में हुए भ्रष्टाचार की काली कमाई के पैसा के बल पर चुनाव जीतने का सपना देख रहे है। लेकिन क्षेत्र की जनता पूरी तरह समझ चुकी है। जनता अब झांसे में नही आने वाली है। पार्टी में शामिल होने वालों में जियाउद्दीन खान, जियाउद्दीन अंसारी, असरूद्दीन खान, मुख्तार अंसारी, गोलू कुमार, ब्रजेश चौधरी, नीतेश चौधरी, अशफीर् चौधरी, रामचंद्र चौधरी, नंदलाल चौधरी, अशोक चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, ललन चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, विशाल कुमार चौधरी, दुखन चौधरी, बली चौधरी, पुरूषोत्तम चौधरी सहित अन्य का नाम शामिल है। मौके पर पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व मुखिया विनोद चंद्रवंशी, चंद्रवंशी सेना के अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी, उमेश सिंह, डंडा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी, मनउवर खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play