whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054215 readers visited
Loading...


रमकंडा में झारखंड मुक्ति मोर्चा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-24, 09:27 AM visibility 694
Share



रमकंडा में झारखंड मुक्ति मोर्चा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत स्थित पुनदागा दुर्गा पूजा मैदान में झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल, स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित लगभग 5000 लोगों ने झामुमो में शामिल होकर पार्टी की ताकत को और बढ़ाया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इन लोगों को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी गीत और नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि "ठग कर वोट लेना और जनता को अपने हाल पर छोड़ देना" पूर्व के जनप्रतिनिधियों का मुख्य काम था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रमकंडा में भाजपा अब पूरी तरह झामुमो में समाहित हो गई है, क्योंकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं दे पा रही है। मंत्री ने झामुमो की नीतियों और सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में रमकंडा में जितना विकास हुआ है, उतना आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि "यदि मुझे 10 या 17 साल का समय मिला होता और किसी ने 3 साल में मुझसे अधिक काम कर दिया होता, तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ता।
" उन्होंने मंईयां सम्मान योजना का भी उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार गरीब महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दे रही है, जिसे विरोधी दल बंद कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह योजना बंद नहीं होगी, बल्कि इसे बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर 1500 रुपये कर दिया जाएगा। मौके पर उमेश यादव, तपेश्वर सिंह खरवार सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए और आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। कार्यक्रम में झामुमो में शामिल होने वालों में उमेश यादव, राजेंद्र सिंह खरवार, रामप्रवेश यादव, चंदन प्रसाद, नागेश्वर तिवारी, धर्मदेव यादव, राजेश्वर यादव, रविंद्र विश्वकर्मा, खुर्शीद अंसारी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रमुख लोग शामिल थे।
इस अवसर पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, श्रवण कमलापुरी, शकुंतला देवी, और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play