whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172753 readers visited
Loading...

Advertisement

झारखंड सरकार ने कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सेवा की शुरुआत की

location_on गढ़वा access_time 02-Oct-24, 11:19 AM visibility 719
Share



झारखंड सरकार ने कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सेवा की शुरुआत की
झारोटेफ जिला ईकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :झारखंड सरकार ने कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग कैशलेस मेडिकल को टाटा एआईजी के साथ मिलकर अंतिम रूप दे दिया है। अब राज्य के सभी कर्मचारियों और उनके आश्रित माता-पिता को स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के तहत प्रत्येक कर्मचारी परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, जिससे वे मेडिकल सेवाओं से आच्छादित हो सकेंगे। सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के बाद शिशु देखभाल अवकाश और अब स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉयज़ फेडरेशन के एक और डिमांड पर मुहर लगाई है। इससे एक स्वस्थ कर्मचारी वर्ग की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन के इस फैसले से हर कर्मचारी हर्षित होकर अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहा है।
Advertisement
झारोटेफ की राज्य, जिला और सभी प्रखंड टीम ने इस कार्य के लिए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है। झारोटेफ ज़िला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सरकार के इस कल्याणकारी योजना का स्वागत करते हुए बताया कि इससे राज्य के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन सीधे जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाल की, महिला कर्मचारियों और नौनिहालों को ध्यान में रखते हुए चाइल्ड केयर लीव लागू किया और अब कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कैशलेस मेडिकल सेवा लागू की है। ज़िला सचिव विमलेश कुमार ने कहा कि झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलॉइज फेडरेशन (झारोटेफ) आज केवल एक नाम नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा के रूप में राज्य के सभी कर्मचारियों के दिल, दिमाग और जुबान पर विद्यमान हो चुका है।
Advertisement
अपने चार्टर्ड ऑफ डिमांड्स में शामिल एक के बाद एक मांगों को संवाद, समन्वय और संघर्ष के सिद्धांत के माध्यम से सरकार से पूर्ण कराने में वे सफल रहे हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play