गढ़वा : मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंका में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के आदेशानुसार राज्यभर में 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में रंका सीएचसी के कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।
आयोजन का शुभारंभ प्रखंड अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी, डॉ. अशोक बाखला, डॉ. प्रीति तिवारी, डॉ. गोरखनाथ पांडेय, डॉ. भानु प्रताप सिंह, और डॉ. इस्तियाक ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी ने कहा कि नियमित रक्तदान करने से न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि रक्तदाता स्वयं भी स्वस्थ रहता है।
Advertisement
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि अगर हर व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करे, तो रक्त कोष में कभी कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक 35 बार रक्तदान किया है।
22 यूनिट रक्तदान किया गया :
शिविर के दौरान कुल 22 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में डॉ. असजद अंसारी, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. प्रीति तिवारी, डॉ. उत्कर्ष मिश्रा, डॉ. नीतीश परमार्थी, डॉ. विष्णु दत्त दुबे, मनदीप गुप्ता, अंजू प्रसाद, सुधीर कुमार, निरंजन कुमार, राहुल गुप्ता, मंजूर आलम, आशुतोष पांडे, विपिन यादव, और अन्य लोग शामिल थे।
इस अवसर पर झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सभी को नियमित रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही गांधी जयंती के उपलक्ष्य में तंबाकू नियंत्रण के तहत तंबाकू का सेवन न करने की भी शपथ दिलाई गई।
Advertisement
स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हिस्सा लिया। डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना है। स्वच्छता से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस कार्यक्रम में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, प्रखंड शाखा प्रबंधक दिनेश गुप्ता और कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।